Friday, March 29, 2024
- Advertisement -

मालिश करने के बहाने विदेशी महिला से रेप, भागने के दौरान पुलिस ने दबोचा

- Advertisement -
- Advertisement -

मालिश के दौरान विदेशी महिला से बलात्कार का यह मामला राजस्थान के जयपुर जिले का है। राजस्थान पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को भागने के क्रम में धर दबोचा।

- Advertisement -

पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि नीदरलैंड की एक 30 साल की महिला के साथ बुधवार शाम को कथित तौर पर रेप किया गया। पीड़ित महिला पांच दिन पहले होली के त्योहार मनाने के लेने के लिए एक समूह के साथ राजस्थान आई थी।

विदेशी पर्यटकों का यह समूह जयपुर में रुका हुआ था। सिंधी कैंप क्षेत्र स्थित पीजी में महिला ने एक युवक को आयुर्वेदिक मसाज कराने के लिए बुलाया। मालिश के दौरान युवक ने उसके साथ जबरन संबंध बनाएं और वहां से भाग गया। पीड़ित महिला ने गुरुवार को सिंधी कैंप थाने में रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई।

- Advertisement -

इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी युवक वह खातीपुरा में एक मसाज सर्विस में काम करता था। घटना के बाद वह केरल भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे विद्याधर नगर इलाके से पकड़ लिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -