Friday, July 26, 2024
- Advertisement -

ज्‍वालामुखी में रिश्‍ते हुए तार-तार, जेठ ने जबरन घर में घुसकर किया महिला से दुष्‍कर्म

- Advertisement -
- Advertisement -

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत घड़ियाना गांव में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें रिश्ते तार तार हुए हैं और देवभूमि पर कलंक लगा है। जेठ ने बहु के साथ दुष्कर्म किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार जेठ ने बहु (भाई की पत्नी) के घर में घुसकर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया तथा वहां से भाग खड़ा हुआ। महिला ने सारे प्रकरण की जानकारी खुंडिया पुलिस को दी है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए रात को ही उसके घर में दबिश दी तथा हिरासत में ले लिया।

महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि बीती रात रिश्ते में उसका जेठ उसके घर में घुस गया तथा जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने के बावजूद वह नहीं माना तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

इससे पहले की वो शोर मचाकर आस पड़ोस को बताती वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने खुंडिया थाना में सारे वाक्य की जानकारी दी। पुलिस ने बिना देरी किए रात को ही आरोपित तक पहुंचने के उसके घर दबिश दी तथा हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। महिला के बयान पर आरोपित के खिलाफ 452,376 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -