Thursday, July 25, 2024
- Advertisement -

नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 23 गिरफ़्तार, 6 फरार

- Advertisement -
- Advertisement -
https://youtu.be/z2q580mnW3Q
मुंबई से सटे डोम्बिवली शहर में चौंकाने वाली घटना हुई है। भोपर परिसर में 15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है, जिसमे कुल 29 आरोपी में से 23 आरोपियों गिरफ्तार किया गया है जिसमे राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल है।
जानकारी के अनुसार सामूहिक बलात्कर मामले में 23 अभियुक्तों को मानपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया।जो पिछले 9 महीने से लड़की को ब्लैकमेल करके बलात्कर को अंजाम दे रहे थे।
आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो जनवरी में उसके प्रेमी द्वारा बलात्कार के बाद बनाया गया था।और इस वीडियो के आधार पर अभी आरोपी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया गया करते थे। दरअसल एक whatsaap group  युवकों ने बनाया था उस ग्रुप में लगभग आरोपी के रूप में शामिल थे। जो डोम्बिवली, बदलापुर , राबले और मुरबाड़ शहर के निवासी है जो अलग अलग ठिकानों पर ले जाकर नाबालिक के साथ बलात्कार किया करते थे।
इसकी शिकायत लड़की द्वारा डोम्बिवली मानपाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज करने के बाद डीसीपी दत्ता कराले के नेतृत्व में अब तक 23 अभियूक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे गये अभियोक्तो में दो नाबालिक लड़के है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है जिनके नाम लड़की ने पुलिस में दर्ज कराए है।फिलहाल पीड़ित लड़की का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -