Saturday, April 20, 2024
- Advertisement -

दिल्‍ली: पुरानी सीमापुरी की तीन मंजिला इमारत में आग, उजड़ गया चार लोगों का हंसता-खेलता परिवार

- Advertisement -
- Advertisement -

राजधानी के पुरानी सीमापुरी की एक इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। दिल्‍ली पुलिस को सुबह चार बजे इमारत में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद वह दमकल की गाड़‍ियों संग मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, चारों मृतक एक परिवार से थे। आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी थी। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दिल्‍ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, बिल्डिंग के तीसरे माले पर होरीलाल का परिवार रहता था। शास्‍त्री भवन में चपरासी होरीलाल को मार्च 2022 में रिटायर होना था। उनकी पत्‍नी रीना एमसीडी में स्‍वीपर के रूप में काम कर चुकी हैं। बेटा आशू बेरोजगार था जबकि बेटी रोहिणी अभी पास के सरकारी स्‍कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। हादसे में चारों लोगों की मौत हो गई। शवों को जीटीबी अस्‍पताल की मॉर्च्‍युरी में रखा गया है।

करीब दो हफ्ते पहले, उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित पेपर रोल गोदाम में भयंकर आग लग गई थी। तब 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया था। गनीमत यह रही थी कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। उससे पहले, 3 अक्‍टूबर को पूर्वी दिल्‍ली के शकरपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लग गई थी। दमकल के एक अधिकारी के मुताबिक, बिजली के मीटर में आग लगी जो बाकी कमरों तक फैल गई। जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -