उर्फी जावेद (Urfi Javed)। बिग बॉस OTT (Bigg Boss OTT) से चर्चा में आईं। अब अपने कपड़ों की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक-से-एक फोटो शेयर करती दिख जाती हैं। कभी वह रील्स बनाकर, तो कभी खुद के डिजाइन किए हुए कपड़ों के चलते लोगों की आलोचना की शिकार होती हैं। उनके कमेंट सेक्शन में लोग जितना प्यार देते हैं, उतना ही उन्हें नापसंद भी करते हैं। हालांकि वह इन सब बातों से अफेक्ट नहीं होती हैं। और अपने में ही मस्तमगन रहती हैं। और अब एक बार फिर उन्होंने दो फोटो शेयर की हैं, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।
दरअसल, नए साल के मौके पर भी इन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें यह लव बाइट को फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। देखा जाए तो डीप नेक के साथ ब्लैक ड्रेस और पिंक जैकेट में उर्फी बेहद कमाल की लग रही हैं। उन्होंने गले में एक सुंदर सा नेकलेस पहना हुआ था, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। वहीं गले पर उनके एक लाल रंग का मार्क भी नजर आ रहा है, जिसे वह फ्लॉन्ट कर रही हैं।
बता दें कि उर्फी ने हाल ही में अपने डिप्रेशन को लेकर भी काफी कुछ कहा था। उन्होंने बताया था कि कैसे वह अपने करियर में असफल होने के बाद रिलेशनशिप भी संभाल नहीं पाईं थीं। उनके पास पैसे तक नहीं थे। उन्हें लूजर जैसी फीलिंग आ रही थी। इसी कारण से वह खुद को खत्म करने के बारे में सोच रही थीं। उनका कहना है कि अभी वह वहां नहीं पहुंच सकीं, जहां वह खुद को चाहती हैं, लेकिन वह इसके लिए प्रयासरत हैं।
