Thursday, March 28, 2024
- Advertisement -

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, 15 करोड़ रुपये वसूली का आरोप

- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) की मुश्किलें बढ़ सकती है। मुंबई पुलिस ने वरिष्ठ IPS अधिकारी परमबीर सिंह, पांच अन्य पुलिसकर्मियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ एक बिल्डर से उसके खिलाफ मामले को वापस लेने के एवज में 15 करोड़ रूपये की कथित रूप से मांग किए जाने के सिलसिले में FIR प्राथमिकी दर्ज की है।

- Advertisement -

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक बिजनेसमैन ने कुल आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसमें 6 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं इस FIR में दो अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि बिल्डर की शिकायत के आधार पर दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया है। उन्होंने इस मामले का अधिक जानकारी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में बिल्डर के दो साझेदारों सुनील जैन एवं संजय पूर्णिमा को मामले में गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

शिकायत के अनुसार जैन और पूर्णिमा ने पुलिस अधिकारियों के साथ साठगांठ कर बिल्डर के खिलाफ कुछ मामलों को वापस लेने की एवज में उससे 15 करोड़ रूपये की मांग की थी। अधिकारी ने बताया कि बिल्डर ने अपनी शिकायत में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर तथा अन्य का नाम लिया है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से लदा वाहन मिलने के मामले में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद इस साल मार्च में सिंह को मुंबई पुलिस के शीर्ष पद से हटा कर महानिदेशक होमगार्ड बना दिया गया था।

पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का गंभीर लगाया था। इस मामले के बाद महाराष्ट्र सहित देश में सियासी भूचाल आ गया था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -