Friday, March 29, 2024
- Advertisement -

दिल छू लेना वाला है कुणाल तिवारी और काजल यादव की फिल्‍म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ का फर्स्‍ट लुक

- Advertisement -
- Advertisement -

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता कुणाल तिवारी और खूबसूरत अदाकारा काजल यादव की फिल्‍म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ का फर्स्‍ट लुक आउट हो गया है। इस फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक दिल छू लेने वाला है। फर्स्‍ट लुक में काजल यादव और कुणाल तिवारी का लुक आउट भी बेहद आकर्षक है।

- Advertisement -

फिल्‍म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ के निर्देशक संजय श्रीवास्‍तव हैं, जिन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ का निर्माण हमने भव्‍य पैमाने पर किया है। दर्शकों को इस फिल्‍म में बहुत मजा आने वाला है। इसका अंदाजा फिल्‍म के फर्स्‍ट लुक से लगाया जा सकता है। फिल्‍म में प्रेम का रूमानी एहसास और नैनीताल की बर्फीली वादियों लोगों को खूब भाने वाली है।

इस फिल्‍म की शूटिंग बीते साल दिसंबर में शुरू हुई थी। सर्दियों में नैनीताल की वादियों इसकी शूटिंग शुरू हुई थी। अब फिल्‍म बन कर तैयार है। फिल्‍म में जितनी खूबसूरत कहानी है। उसके अनुसार ही फिल्‍म के गाने और संवाद हैं। नाम के अनुसार फिल्‍म की कहानी भी है। इसको लेकर कुणाल तिवारी और काजल यादव ने कहा कि दर्शाकों को यह फिल्‍म जरूर देखनी चाहिए। हमने इसमें अपना सौ फीसदी दिया है। फिल्‍म में सभी कलाकारों ने खूब मेहनत की है। एक नई कहानी है और नया अंदाज है। फिल्‍म लाजवाब है।

- Advertisement -

फिल्‍म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ का निर्माण मधु मंजुल आर्ट्स और गीता तिवारी प्रोडक्शन के बैनर से हुआ है। फिल्‍म के निर्माता धीरेन्द्र कुमार झा और गीता तिवारी हैं। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्‍याय हैं। इस फिल्म में भोजपुरी के लोकप्रिय अभिनेता कुणाल तिवारी, काजल यादव के साथ ललित उपाध्‍याय, सोनिया मिश्रा, साहिल शेख, उमाकांत राय, सुजीत सार्थक और अशोक गुप्‍ता मुख्य भूमिका में हैं।

- Advertisement -

पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में गीत – संगीत मुन्ना दुबे का है। लेखक ओम प्रकाश यादव हैं। डीओपी एस वी शिवराम व आन्‍नद डोला और एक्‍शन प्रदीप खड़का का है। कोरियोग्राफर सुदामा मिंज हैं। ईपी महेश उपाध्याय व कला शेरा का है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -