सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह शो में फैंस का दिल जीतने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और कभी अपने मजेदार वीडियो तो कभी खूबसूरत डांस से वह लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। अब हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह आलिया भट्ट की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का सीन रिक्रिएट करती हुई नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

- Advertisement -

ऐश्वर्या शर्मा बनी गंगूबाई

ऐश्वर्या शर्मा ने गंगूबाई का लोकप्रिय सीन ‘जमीन पर बैठी बहुत अच्छी लग रही है तू’ को हमेशा की तरह अपने अलग अंदाज में रिक्रिएट किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी को-स्टार स्नेहा भावसार नजर आ रही हैं, जो उन्हें देखते ही कुर्सी पर से उठकर नीचे जमीन पर बैठ जाती हैं। उसके बाद ग्रीन साड़ी पहने ऐश्वर्या अपने ताव दिखाते हुए आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई का डायलॉग बोलती हैं और कुर्सी पर बैठ जाती हैं। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और ऐश्वर्या की वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

ऐश्वर्या का मजाकिया अंदाज देखकर फैंस ने दिया ये जवाब

ऐश्वर्या शर्मा की ये वीडियो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रही है और अब तक वीडियो पर 60 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। अभिनेत्री के फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरी सुबह खूबसूरत हो गई’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ओ तेरी, मस्त, आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘मस्त ही मस्त’। फैंस के साथ-साथ सितारे भी उनकी इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। आपको बता दे कि ऐश्वर्या फेमस कार्टून शिनचैन की आवाज भी निकालती हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आती है।

गुम है किसी के प्यार से मिला दर्शकों का प्यार

साल 2015 में सूर्यपुत्र से अपने टेलीविजन में अपने करियर की शुरुआत करने वाली ऐश्वर्या शर्मा स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ में नजर आ रही हैं। इस शो में वह सेकेंड लीड पाखी का किरदार निभा रही हैं, उनका ये किरदार फैंस को खूब पसंद हैं। ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी पाखी उर्फ ऐश्वर्या शर्मा अपने फैंस का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। ऐश्वर्या शर्मा की निजी जिंदगी की बात करें तो वह शो के मेन लीड एक्टर नील भट्ट के साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। इन दोनों की मुलाकात ‘गुम है किसी के प्यार में’ सेट पर हुई, जहां ये दोनों प्यार में पड़े और कुछ महीनों में ही इन्होंने सगाई कर ली।