Saturday, July 27, 2024
- Advertisement -

पूर्वांचल समाज के क़द्दावर नेता राणा सुजीत सिंह ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

- Advertisement -
- Advertisement -
पूर्वांचल समाज के नेता सह कांग्रेस सदस्य राणा सुजीत सिंह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें सुबह से ही बहुत सारी शुभकामनाएं व बधाईयां मिल रही हैं। वहीं, राणा सुजीत सिंह ने मिल रही बधाईयों के लिए आभार व्यक्त किया और आज उन्होंने अपना जन्मदिन गरीब लोगों के बीच मनाया। इस दौरान राणा सुजीत सिंह ने दिल्ली में गरीब लोगों को भोजन कराया और उनके बीच कपड़ों का वितरण किया। पूर्वांचल समाज के क़द्दावर नेता राणा सुजीत सिंह ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच मनाया अपना जन्मदिन
अपने जन्मदिन के मौके पर राणा सुजीत सिंह ने कहा कि आज मेरे लिए हर्ष का दिन है। हम हर साल अपना जन्मदिन गरीब और जरूरत मंद लोगों के साथ मानते हैं। देश के लोगों के चेहरे पर मुस्कान देख मन पुलकित हो उठता है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोगों की सेवा में यकीन करती है और मेरा दिल कहता है कि इंसानियत से बड़ी सेवा कोई नहीं। इसलिए अपने जीवन पर आज मैंने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए गरीब लोगों के साथ जन्मदिन मनाया। पूर्वांचल समाज के क़द्दावर नेता राणा सुजीत सिंह ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच मनाया अपना जन्मदिन
आपको बता दें कि राणा सुजीत सिंह बिहार के रहने वाले हैं और उनका जन्म आज ही के दिन बिहार को राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता कांग्रेस नेता हैं और उनकी माता जी का भी सामाजिक सरोकारों का दायरा बड़ा था। ऐसे में उन्हें राजनीति और सामाजिक व्यवहार विरासत में मिली, जिस पर चल कर आज वे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। खास कर पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली में एकजुट कर उन्हें मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। ये जिम्मेदारी उन्हें कांग्रेस ने दी है।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -