Tuesday, March 19, 2024
- Advertisement -

रंग लगाने के बहाने घर में घुसे बदमाश, युवती के साथ की छेड़खानी

- Advertisement -
- Advertisement -

होली पर रंग लगाने के बहाने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का एक मामला बुंदेलखंड के महोबा से सामने आया है। सूचनाा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

मामला महोबा शहर कोतवाली इलाके का है। कहा जा रहा है कि होली पर्व पर रंग लगाने के बहाने घर में घुसकर तीन दबंगों ने युवती के साथ छेड़खानी की। वहीं, युवती की चीख पुकार सुन परिवार के लोग जब दौड़े तो आरोपी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की है।

मामले में पुलिस जांच करने की बात कह रही है
हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन से बेख़ौफ़ मनचले दबंग दोबारा पीड़िता के घर पहुंचे। वहीं, परिवार के लोगों को धमकाने लगे. इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि घर में घुसकर रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेड़खानी की गई है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. साथ ही सभी आरोपी लड़ाई पर आमादा हो गए थे। इस मामले में पुलिस जांच करने की बात कह रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -