Saturday, July 27, 2024
- Advertisement -

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने मुंबई के पत्रकारों का किया स्वागत

- Advertisement -
- Advertisement -

 दीपोत्सव को सराह रहा है पूरा विश्व : कानून मंत्री ब्रजेश पाठक

- Advertisement -

लखनऊ(उत्तर प्रदेश)। अयोध्या के दौरे पर आई मुंबई की मीडिया टीम का बीते दिनों लखनऊ में “यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन” द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश के कानून एवं ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री बृजेश पाठक ने अतिथि पत्रकारों का सम्मान किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। श्री पाठक ने मुंबई और महाराष्ट्र के आराध्य देव गणेश जी के महात्म्य को भी याद करते हुए प्रार्थना किया कि सर्वप्रथम पूज्य गणपति गजानन महाराज देश और प्रदेश की समस्त बाधाओं का सर्वनाश करें। इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने इस मौके पर आगंतुक पत्रकारों का परिचय यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के वरिष्ठ पत्रकारों से कराया और दोनों शहरों के पत्रकारों को आपस में मिलजुल कर और तालमेल बिठाकर काम करने का आग्रह किया। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष टीवी सिंह ने कहा कि अगले वर्ष व मुंबई के पत्रकार साथियों का एक दल उत्तर प्रदेश भ्रमण के लिए आमंत्रित करेंगे इस मौके पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे ने उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को मुंबई आने का आमंत्रण दिया उन्होंने श्री हेमंत तिवारी का शुक्रिया भी अदा किया जिन्होंने मुंबई के पत्रकारों को एक प्लेटफॉर्म देकर लखनऊ के पत्रकारों का मेलजोल कराया।
इस मौके पर आईएफडब्लूजे के सचिव सिद्धार्थ कलहंस, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह, नवभारत मुम्बई के आनंद मिश्र, टाइम्स ऑफ इंडिया के मंथन मेहता, शैलेश तिवारी (यशोभूमि), स्वीटी आदिमुल्लम (फ्री प्रेस जर्नल), पंकज पांडेय ( नवभारत टाइम्स), दीपक यादव (ज़ी बिजनेस) और सकाळ के फोटो जर्नलिस्ट सत्यवान वासकर उपस्थित थे.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -